Back To Top

hantam88

situs slot

slot gacor

"सारी सच्ची कलाएं सरल और स्वाभाविक है" ~ एम.के गांधी

पेंटिंग गैलरीयह गैलरी विभिन्न गतिविधियों (मार्चिंग, कपड़े की कताई; ध्यान आदि) के दौरान गांधीजी की विविध मुद्राओं का प्रदर्शन करती 8 चित्रों के प्रति समर्पित है। चंदूलाल शाह और हीरालाल खत्री, जो कपड़ा व्यापारी होने के साथ-साथ निपुण कलाकार भी थे उनके द्वारा यह चित्र 1960 में चित्रित किए गए थे। इसके बाद इन चित्रों को उदारता से आश्रम को दान किया गया, जहां वे वर्तमान में हमारी पेटिंग गैलरी में रखे गए हैं।

इस गैलरी में श्री राजकिशोर कपूर द्वारा गांधीजी का बनाया गया एक उल्लेखनीय चित्र भी है। मूंगफली दानों/मूंगफली के छिलकों से बना यह चित्र और भी अद्वितीय इसलिए है क्योंकि गांधीजी के विस्तृत और सटीक प्रस्तुतिकरण के लिए इसे भिन्न-भिन्न तापमान पर गर्म किया गया था।